अमीषा पटेल और उनके रिलेशनशिप्स, शादीशुदा मर्दों से लेकर नए अफेयर तक। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 49 साल की अमीषा एक बार फिर डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक शख्स के साथ काफ़ी क़रीब नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अमीषा, 19 साल छोटे करोड़पति बिजनेसमैन निर्वाण बिड़ला की गोद में बैठी दिख रही हैं। इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अमीषा का नाम किसी शख्स के साथ जुड़ा हो। इससे पहले भी उनके चार अफेयर हो चुके हैं, जिनमें से कुछ शादीशुदा पुरुष भी शामिल थे। आइए जानते हैं अमीषा के अफेयर के बारे में।

अमीषा पटेल का नाम कई जाने-माने शख्सियतों से जुड़ चुका है। उनके पहले अफेयर में फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट शामिल थे, जिनसे उनका रिश्ता पांच साल तक चला। हालांकि, अमीषा ने बाद में विक्रम के साथ अपने रिश्ते को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया। इसके बाद, उनका नाम लंदन बेस्ड बिजनेसमैन कानव पुरी से भी जुड़ा, जिनके साथ उन्होंने कई साल डेट किया, लेकिन 2010 में उनका ब्रेकअप हो गया। अमीषा का नाम नेस वाडिया से भी जुड़ा था, जिनसे उनकी मुलाकात जिम में हुई थी। कुछ समय डेट करने के बाद, ये दोनों भी अलग हो गए। इसके अलावा, अमीषा का नाम प्रोड्यूसर कुणाल गूमर से भी जुड़ा था। वह कुणाल और उनकी पत्नी के साथ उनके घर में रहती थीं, लेकिन बाद में दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। अमीषा के इन रिलेशनशिप्स ने हमेशा मीडिया का ध्यान खींचा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स