प्रदूषण के चलते दिल्ली में स्कूल बंद, ऑनलाइन शिक्षा का आदेश है जारी।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण बच्चों की सेहत पर पड़ते प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने घोषणा की कि अब दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई ऑनलाइन की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "बढ़ते प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए, हम बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी प्राथमिक विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर रहे हैं। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को तुरंत निर्देश दिए हैं कि वे ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत करें और माता-पिता को इस बारे में सूचित करें। स्कूलों में बच्चों की शारीरिक उपस्थिति की बजाय अब डिजिटल माध्यमों से शिक्षा दी जाएगी ताकि बच्चों को प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से बचाया जा सके। साथ ही, सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि बच्चों को कोई परेशानी न हो और वे अपनी पढ़ाई घर से ही जारी रख सकें। उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे बच्चों को प्रदूषण से बचाने के लिए घर के भीतर ही रखें और उनकी ऑनलाइन पढ़ाई में सक्रिय सहयोग करें। दिल्ली सरकार के आदेश में यह भी बताया गया है कि एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-3 लागू करने का आदेश दिया है।
3 में इन कामों पर रोक
1 निर्माण और डिमोलेशन पर रोक लगा दी जाएगी। सभी गैर-जरूरी खनन गतिविधियां निलंबित कर दी जाएंगी।
2 गैर-इलेक्ट्रिक, गैर-CNG और गैर-BS-VI डीजल अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध रहेगा।
3 प्राथमिक विद्यालय, कक्षा 5 तक के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की सलाह।
4 प्राइमरी क्लास के बच्चों की ऑनलाइन क्लास को लेकर राज्य सरकारें फ़ैसला ले सकती है।
5 दिल्ली में रजिस्टर्ड BS-3 या उससे नीचे की मालवाहक गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों को इसमें छूट रहेगी।
6 दिल्ली NCR में पेंटिंग, पोलिसींग, ईंट भट्टा, स्टोन क्रेशर के काम पर प्रतिबंध रहेगा।
7 पानी का छिड़काव भी जारी रहेगा।
















































































Leave Your Message