नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर की खुलकर बात, वापसी को लेकर जताई उम्मीद। 

नवजोत सिंह सिद्धू की टीवी यात्रा 2012 में बिग बॉस-6 के कंटेस्टेंट के रूप में शुरू हुई, जो उनके ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने का एक बड़ा मोड़ था। इसके बाद, उन्होंने कई रियालिटी शोज में हिस्सा लिया और अंततः कपिल शर्मा के शो में आकर दोनों की जोड़ी ने टीवी पर तूफान मचा दिया। सिद्धू और कपिल की जोड़ी ने टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़े और दोनों ही कॉमेडी के दिग्गज बन गए। हालांकि, 2019 में सिद्धू को एक विवादित बयान के कारण कपिल शर्मा के शो  से बाहर होना पड़ा। इसके बाद भी सिद्धू की वापसी की अटकलें जारी रही, लेकिन उनका शो से लंबा जुड़ाव और टीवी पर उनके जलवे की यादें अब भी उनके फैंस के दिलों में जीवित हैं। हाल ही में, नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में वापसी की खबरें तेज हो गईं, जब एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस फोटो में कपिल शर्मा के साथ कई साल बाद नवजोत सिंह सिद्धू नजर आए थे, जिससे सिद्धू की वापसी की अफवाहें उठने लगीं। 

अब, सिद्धू ने इस बारे में खुलकर बात की है और कपिल शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर अपनी राय दी। उन्होंने बताया कि शो छोड़ने के बाद भी उनके और कपिल के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं, और वह शो में वापसी को लेकर सकारात्मक हैं। सिद्धू ने कपिल शर्मा को भगवान का बंदा"और खुशबूदार फूल  कहकर उनकी तारीफ की, और दोनों के बीच की मित्रता और सम्मान को उजागर किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने The Grain Talk Show के इंटरव्यू में कपिल शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कपिल को "भगवान का बंदा"और खुशबूदार फूल"कहा, और दोनों के पुराने साथी होने की बात की। सिद्धू ने कपिल के शो को टीवी का सबसे बड़ा शो बताया और सभी कलाकारों की तारीफ की, जिनमें अली असगर और सुनील ग्रोवर भी शामिल थे। 2019 में सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से बाहर होना पड़ा, जब उन्होंने पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स