दिलजीत दोसांझ के हैदराबाद कॉन्सर्ट को लेकर तेलंगाना सरकार ने आयोजकों को भेजा नोटिस।

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का हैदराबाद में होने वाला 'दिल-लुमिनाटी' कॉन्सर्ट अब विवादों में घिर गया है। तेलंगाना सरकार ने कॉन्सर्ट आयोजकों को कानूनी नोटिस भेजकर गायक से कुछ शर्तें मानने की अपील की है। नोटिस में यह निर्देश दिए गए हैं कि दिलजीत दोसांझ को अपने प्रदर्शन के दौरान शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले किसी भी गाने को नहीं गाना चाहिए। यह कदम चंडीगढ़ के प्रोफेसर पंडितराव धरनेवर की शिकायत के बाद उठाया गया, जिन्होंने आरोप लगाया था कि दिलजीत अपने लाइव शो में ऐसे गाने गाते हैं जो नकारात्मक संदेश फैलाते हैं। तेलंगाना सरकार ने आयोजकों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कॉन्सर्ट में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या आपत्तिजनक सामग्री का प्रचार न हो। इस विवाद के बाद, दिलजीत दोसांझ और उनके कॉन्सर्ट आयोजक जल्द ही स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश कर सकते हैं, जबकि प्रशंसक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या उनका शो इस शर्तों के साथ आयोजित होगा।

दिलजीत दोसांझ शुक्रवार को शाम 7 बजे हैदराबाद में एयरपोर्ट एप्रोच रोड स्थित जीएमआर एरिना में 'दिल-ल्यूमिनाटी' कॉन्सर्ट आयोजित करने वाले हैं. सिंगर बुधवार को शहर पहुंचे और अपने शहर के दौरे की एक झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की.  एक्स पर एक वीडियो में, दिलजीत को ऑटो-रिक्शा की सवारी करते और प्रसिद्ध चारमीनार का दौरा करते हुए देखा जा सकता है. नोटिस में दिलजीत को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अपने कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर न लाएं. ये भी कहा गया है, "विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, एडल्ट्स को 140 डेसिबल से ज्यादा साउंड प्रेशर के कॉन्टैक्ट में नहीं आना चाहिए। नोटिस में कहा गया है, "आपके कॉन्सर्ट दिशानिर्देश कहते हैं कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति है। कॉन्सर्ट दिशानिर्देश यह भी कहते हैं कि कॉन्सर्ट में तेज आवाज और चमकती रोशनी शामिल हो सकती है. ये दोनों बच्चों के लिए हानिकारक हैं। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स