पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी, देवघर में रुकने से यात्रा हुई प्रभावित।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उन्हें देवघर हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए रुकना पड़ा। यह घटना प्रधानमंत्री के झारखंड-बिहार सीमा के पास स्थित जमुई दौरे के दौरान हुई। तकनीकी खराबी के कारण उनकी दिल्ली वापसी में थोड़ी देरी हो गई। पीएम मोदी को देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली लौटना था, लेकिन विमान में आ गई समस्या के चलते उनका यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड-बिहार सीमा के जमुई जिले में आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर "जनजातीय गौरव दिवस" के अवसर पर 6,640 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बिरसा मुंडा की याद में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का भी अनावरण किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बिरसा मुंडा के आदर्शों को सभी समुदायों के युवाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बताया।
वहीं, झारखंड के देवघर में पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उनकी दिल्ली वापसी में देरी हुई। इस घटना के दौरान राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में फंस गया, और एटीएस ने उन्हें उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया।
















































































Leave Your Message