CM चुनने में जब भी लगा 5 दिन से ज्यादा वक्त, हो गया यह खेल; एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ का अब क्या होगा। बीजेपी की चाल का हाल।

CM चुनने में जब भी लगा 5 दिन से ज्यादा वक्त, हो गया यह खेल; एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ का अब क्या होगा। बीजेपी की चाल का हाल। 

मुख्यमंत्री चुनने में हो रही देरी के गणित ने बड़े नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं. बीजेपी ने जब भी मुख्यमंत्री चुनने में 5 दिन से ज्यादा का वक्त लगाया। 

विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 के 5 दिन बीत चुके हैं।  लेकिन भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नहीं चुन पाई है।  बड़े से लेकर छोटे नेता तक एक ही बात कह रहे हैं- सबकुछ हाईकमान तय करेंगे. हाईकमान मतलब नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा।  

हालांकि, मुख्यमंत्री चुनने में हो रही देरी के गणित ने बड़े नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी है।  बीजेपी ने जब भी मुख्यमंत्री चुनने में 5 दिन से ज्यादा का वक्त लगाया, तब पार्टी ने पुराने के बदले नए चेहरे को तरजीह दी।  

मसलन, 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी ने 9 दिन का समय लगाया था।   उस वक्त राजनाथ सिंह, मनोज सिन्हा जैसे बड़े नेता मुख्यमंत्री की रेस में शामिल थे, लेकिन बीजेपी ने नए चेहरे महंथ योगी आदित्यनाथ को सीएम की कुर्सी सौंपी। 

5 दिन से कम का वक्त लगा यानी चेहरा रिपीट

2019 में हरियाणा चुनाव के रिजल्ट के 3 दिन बाद ही बीजेपी ने मुख्यमंत्री नाम की घोषणा कर दी।  पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर को ही दूसरी बार राज्य की बागडोर संभालने की जिम्मेदारी सौंपी।  

गुजरात में भी 8 दिसंबर 2022 को चुनाव परिणाम आया, जिसमें बीजेपी को एकतरफा जीत मिली. पार्टी ने 3 दिन के भीतर ही मुख्यमंत्री का नाम ऐलान कर दिया।   भूपेंद्र पटेल को ही पार्टी ने सीएम की जिम्मेदारी सौंपी। 

2019 में महाराष्ट्र चुनाव परिणाम के 5 दिन बाद ही देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुन लिया था।   हालांकि, शिवसेना की वजह से फडणवीस उस वक्त सरकार नहीं बना पाए थे।  शिवसेना ने पावर शेयरिंग के मुद्दे पर बीजेपी से समर्थन वापस ले लिया था।  

बीजेपी कैसे चुनती है राज्यों में मुख्यमंत्री?

भारतीय जनता पार्टी में भी मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया कांग्रेस की तरह ही है।  चुनाव में जीत के बाद दिल्ली से पर्यवेक्षक भेजे जाते हैं. पर्यवेक्षक सभी विधायकों से राय लेते हैं और आलाकमान को बताते हैं।  

इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना फैसला सुनाते हैं, जो विधायक दल की मीटिंग में बताया जाता है।  कई बार पेंच फंसने पर सभी बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया जाता है और उसके बाद फैसला सुनाया जाता है।  

इस बार बीजेपी ने राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े, मध्य प्रदेश के लिए मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चयन के लिए बीजेपी ने अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम को पर्यवेक्षक बनाकर भेजने का फैसला किया है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स