मिस यूनिवर्स 2024: डेनमार्क की विक्टोरिया केजीर ने जीता खिताब, भारत की रिया सिंह टॉप-12 से बाहर। 

डेनमार्क की विक्टोरिया केजीर बनीं मिस यूनिवर्स 2024 की विजेता, जबकि भारत की रिया सिंह टॉप-12 से बाहर हो गईं। इस साल की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 130 कंटेस्टेंट्स ने 125 देशों का प्रतिनिधित्व किया। रिया सिंह, जो पहले मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विजेता बनी थीं, भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, लेकिन वे फाइनल राउंड में जगह नहीं बना पाईं। भारत को इस साल चौथी बार मिस यूनिवर्स खिताब जीतने का मौका था। इससे पहले सुष्मिता सेन (1994), लारा दत्ता (2000) और हरनाज संधु (2021)  ने यह खिताब जीता था।मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए 12 फाइनलिस्टों का चयन किया गया है। इनमें **बोलीविया, मैक्सिको, वेनेजुएला, अर्जेंटीना, प्यूर्टो रिको, नाइजीरिया, रूस, चिली, थाईलैंड, डेनमार्क, कनाडा और पेरू शामिल हैं। 

स्विमसूट सेक्शन के बाद 12 फाइनलिस्ट चुने गए, और अब वे अपनी संस्कृति और सुंदरता को दर्शाते हुए शानदार शाम के गाउन पहनकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौर के दौरान, प्रतियोगियों से उनके विचार और प्रतिक्रिया क्षमता को मापने के लिए सवाल पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में पेरू, वेनेजुएला, और मैक्सिको दौड़ में सबसे आगे हैं। प्रतियोगिता के अंतिम फाइनल में मेक्सिको, नाइजीरिया, थाईलैंड, वेनेजुएला, और डेनमार्क पहुंच गए हैं। 73वीं मिस यूनिवर्स के विजेता का ऐलान जल्द किया जाएगा, और पिछले विजेता निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस नए खिताब धारक को ताज पहनाएंगी। इस साल, 130 प्रतिभागियों ने इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स