आप के मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया, बीजेपी में शामिल हुए। 

आम आदमी पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नेता कैलाश गहलोत ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर और बैजयंत पांडा ने कैलाश गहलौत को बीजेपी ज्वाइन कराई है। कैलाश गहलोत ने रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिससे पार्टी को बड़ा झटका लगा। उन्होंने अपनी पार्टी सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अब आम आदमी के मुद्दों को नहीं उठा रही है और केवल राजनीतिक एजेंडे के लिए संघर्ष कर रही है। गहलोत ने कहा कि केजरीवाल ने खुद के लिए आलीशान घर बनवाया, जबकि यमुना को साफ करने का वादा पूरा नहीं किया गया और आज भी यमुना सबसे ज्यादा प्रदूषित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र से टकराव गलत है और पार्टी में आत्मविश्वास की कमी हो गई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ED और CBI के दबाव की बात गलत है, और वे किसी के दबाव में निर्णय नहीं लेते हैं।

आम आदमी पार्टी ने कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद गंभीर आरोप लगाए, जिसमें कहा कि गहलोत के खिलाफ ED और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे, और उन पर कई बार रेड भी की गई थीं। आप ने इसे बीजेपी का 'गंदा षड़यंत्र' बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली चुनाव में ED और CBI का इस्तेमाल कर जीतने की कोशिश कर रही है। कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद, रघुविंदर शौकीन को नया कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया है। रघुविंदर शौकीन, जो नागलोई से विधायक हैं, अब कैलाश गहलोत की जगह इस पद पर कार्यभार संभालेंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स