लंदन में बैंकर की नौकरी छोड़ी, राहुल गांधी को देख राजनीति में रखा कदम, नहीं जानते होंगे महुआ की जिंदगी के ये दिलचस्प पहलू..
Mahua Moitra Life Story ... आज पूरे देश में अगर किसी एक शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह हैं पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी की निवर्तमान सांसद महुआ मोइत्रा। आम लोगों के वोट से चुनकर संसद में पहुंची मोइत्रा पर आरोप बेहद गंभीर हैं। संसद में सवाल पूछने के लिए एक कारोबारी से रुपये लेने के आरोपों की जांच के बाद संसद की एथिक्स कमेटी की सिफारिश के मुताबिक उनकी संसद सदस्यता छीन ली गई है। इस पर पूरा विपक्ष महुआ के साथ खड़ा हो गया है।
असल में महुआ की जिंदगी के कई ऐसी दिलचस्प पहलू हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। वह पहले एक सफल बैंकर थीं और करोड़ों रुपये सालाना की नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं। अब उन्हें संसद से निष्कासित कर दिया गया है। राजनीति के 14 सालों के सफर में उन्हें कई उतार चढ़ाव देखने पड़े हैं। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की कृष्णानगर लोकसभा सीट से पहली बार संसद पहुंचीं मोइत्रा को जिस तरह से पूरे विपक्ष का समर्थन मिला है।
एथिक्स कमेटी ने अनैतिक और अशोभनीय आचरण का लगाया आरोप
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट में उन्हें ‘अनैतिक एवं अशोभनीय आचरण’ के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। जिससे उनके निष्कासन का रास्ता बना. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हंगामेदार चर्चा के बाद लोकसभा में मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. चर्चा में मोइत्रा को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। अपने निष्कासन पर प्रतिक्रिया देते हुए मोइत्रा ने इस फैसले की तुलना ‘कंगारू अदालत’ से करते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोकसभा की आचार समिति को, विपक्ष को झुकने के लिए मजबूर करने का हथियार बना रही है।
कैश फॉर क्वेरी विवाद में लड़ रही हैं कानूनी लड़ाई
उन्होंने उच्चतम न्यायालय में एक रिट याचिका भी दायर की हुई है। ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के मामले के बीच मोइत्रा ने कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार को चुनौती देने की वजह से परेशान किया गया. उन्होंने भारी जनादेश के साथ संसद में लौटने का संकल्प जताया।
भले ही इस विवाद से सांसद के रूप में उनका पहला कार्यकाल अचानक समाप्त हो गया लेकिन टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व के अटूट समर्थन के साथ पार्टी के भीतर उनका कद निश्चित रूप से बढ़ा है. विपक्ष भी मोइत्रा के साथ है. बीजेपी के खिलाफ हमले बोलने के दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का उनके साथ खड़े रहना, भारतीय राजनीति के जटिल क्षेत्र में मोइत्रा के प्रभाव को दर्शाता है।
















































































Leave Your Message