पीएम मोदी की अपील, महाराष्ट्र और झारखंड के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में ले भाग। 

महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। झारखंड में यह दूसरे चरण का चुनाव है, जिसमें राज्य की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं, महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। इस महत्वपूर्ण दिन को ध्यान में रखते हुए, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराष्ट्र और झारखंड के मतदाताओं से खास अपील की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर X पर वोटर्स से अपील करते हुए लिखा- "झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं से उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से युवा और महिला मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे, जिसमें बीजेपी 149 सीटों, शिवसेना 81 सीटों और NCP 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि राज्य में लोगों का मूड हेमंत सोरेन की सरकार को बदलने का है और भाजपा-एनडीए को 51 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, जिससे वे सरकार बनाएंगे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स