दिल्ली विधानसभा 2025: AAP ने 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की पब्लिक अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में चुनावी रणनीतियों पर चर्चा के बाद यह सूची सामने आई। इस सूची में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें कई नए चेहरे और अन्य दलों से आए नेता भी शामिल हैं। खासतौर पर भाजपा छोड़कर AAP में शामिल होने वाले अनिल झा का नाम भी इस लिस्ट में है।
11 उम्मीदवारों के नाम सामने आए,
1 छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे
2 किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे
3 विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे
4 रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी
5 लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे
6 बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे
7 सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे
8 सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे
9 घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे
10 करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे
11 मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में ब्रह्म सिंह तंवर और अनिल झा जैसे नेता शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में बीजेपी छोड़कर AAP जॉइन की थी। इसके अलावा, बीबी त्यागी, जुबैर चौधरी, वीर सिंह धिंगान, और सोमेश शौकीन ने भी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 फरवरी महीने में होने की संभावना है, और 15 फरवरी 2025 को वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होगा। 2020 में भी दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी।
















































































Leave Your Message