अर्जुन कपूर ने अपनी मां को समर्पित किया टैटू, लिखा 'रब राखा।

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में विलेन के किरदार में नजर आए अर्जुन कपूर की इन दिनों जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय को लेकर काफी सराहना मिल रही है, और इसे उनके करियर का एक बड़ा कमबैक माना जा रहा है। फिल्म में खलनायक डेंजर लंका का किरदार निगेटिव होने के बावजूद अर्जुन कपूर के करियर पर इसका असर काफी पॉजिटिव रहा है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए, अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके नए टैटू की झलक दिखाई दे रही है। ये टैटू उनकी लाइफ के सबसे खास शख्स से जुड़ा हुआ है। अर्जुन कपूर ने अपने नए टैटू में ‘रब राखा’ लिखवाया है, जिसे उन्होंने अपनी मां मोना शौरी कपूर को समर्पित किया है। 21 नवंबर को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर टैटू की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह टैटू बनवाते हुए और टैटू की क्लोजअप झलक दिखाते नजर आए। इस टैटू का कनेक्शन उनकी मां से है, और अर्जुन ने कैप्शन में इसके महत्व को भी स्पष्ट किया है।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने टैटू का महत्व भी बताया। उन्होंने लिखा कि उनकी मां हमेशा उनकी प्रेरणा रही हैं और इस टैटू को बनवाकर वह उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अर्जुन ने लिखा, "मां ने मुझे हमेशा सिखाया है कि अच्छे और बुरे समय में विश्वास रखना चाहिए, और इस टैटू के जरिए मैं उन्हें याद कर रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अब जब वह अपने करियर के नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, तो उनकी मां का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा उनके साथ है। अर्जुन का यह भावुक पोस्ट उनके फैंस के बीच वायरल हो गया। परिणीति चोपड़ा, जिन्होंने अर्जुन के साथ 'इश्कजादे' में काम किया था, ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाले इमोजी शेयर किए। फैंस ने भी अर्जुन की पसंद की तारीफ की, एक फैन ने कहा, "यह टैटू डर को विश्वास में बदलने वाली एक लाइन है," जबकि दूसरे ने लिखा, "आपको और शक्ति मिले, ब्रह्मांड आपके साथ है!

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स