चिराग पासवान ने झारखंड-महाराष्ट्र में एनडीए की जीत पर भरोसा जताया, तेजस्वी यादव को दी चुनौती।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को अपने चाचा पशुपति पारस को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "उनकी बात छोड़ दीजिए, वह कभी एनडीए का हिस्सा थे ही नहीं। एनडीए छोड़ने की बात कर रहे हैं, लेकिन वह एनडीए में थे कब?" चिराग ने यह भी कहा कि जब वह एनडीए में नहीं थे और नहीं हैं, तो उनकी बात करना बेकार है। इसके साथ ही, झारखंड और महाराष्ट्र में एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने कहा कि यह एकदम सही है। वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी और वहां उन्हें आशीर्वाद मिलेगा। चिराग पासवान ने झारखंड और महाराष्ट्र में एनडीए की स्थिति पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में बदलाव की लहर दिख रही थी जब वह चुनाव प्रचार में गए थे, और महाराष्ट्र में उनकी सरकार बनी रहेगी। तेजस्वी यादव द्वारा शिक्षक नियुक्ति पर क्रेडिट लेने पर उन्होंने कहा कि यह सब काम उनके समय में हुआ था और 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में जॉब अवसर बढ़े थे। चिराग ने यह भी सवाल उठाया कि बिहार से पलायन कब शुरू हुआ और इसके जिम्मेदार कौन हैं, इस बारे में तेजस्वी यादव को जनता को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। 

इस बीच, आरएलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस एनडीए छोड़ने के मूड में हैं और बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, पटना में हुई बैठक में इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, और 28 नवंबर को इस पर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स