श्रद्धा कपूर के करियर का सुनहरा साल, अब 'वॉर-2' में आइटम सॉन्ग से होगा जलवा।
बॉलीवुड में साल 2024 श्रद्धा कपूर के नाम रहा है। इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म देने वाली हीरोइन श्रद्धा कपूर ही रही हैं, जिन्होंने 'स्त्री-2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। अब श्रद्धा कपूर एक और सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में अपने डांस से सबको हैरान करने वाली हैं। पहले रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि श्रद्धा कपूर अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा-2' में आइटम सॉन्ग करेंगी, लेकिन यह मौका उनके हाथ से निकल गया। अब श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की हिट फिल्म 'वॉर' के सीक्वल 'वॉर-2' में नजर आने वाली हैं, जहां वह एक आइटम सॉन्ग से सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं। डायरेक्टर अयान मुखर्जी के फिल्म 'वॉर-2' अगले साल 14 अगस्त 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले 2019 में आई इस फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और साल की तीसरी बड़ी सुपरहिट फिल्म रही थी। अब इस फिल्म का अगला पार्ट बनकर तैयार है। फिल्म में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में श्रद्धा कपूर इस फिल्म में आइटम सॉन्ग में जलवा दिखाती नजर आने वाली हैं।
श्रद्धा कपूर ने अपने 14 साल के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 2024 में श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहिट हीरोइन बनकर उभरी हैं। उनकी फिल्म 'स्त्री-2' अब तक इस साल की दूसरी सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म रही है, जबकि पहले नंबर पर प्रभास की फिल्म 'कल्कि' है। इसके बाद बॉलीवुड में श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री-2' सबसे बड़ी हिट रही है। अब श्रद्धा कपूर कई अहम और रोमांचक प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जो उनके फैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज हो सकते हैं।
















































































Leave Your Message