पुनीत सुपरस्टार की पिटाई का वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा।
सोशल मीडिया सनसनी और बिग बॉस के कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लोग पुनीत को सटासट तमाचे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद पुनीत माफी मांगने लगते हैं। वीडियो में पुनीत एक दुकान पर बैठकर बैवरेज पी रहे थे, तभी ये घटना घटित होती है। वीडियो का स्थान और समय अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने पुनीत की पिटाई को सही ठहराया है, जबकि अन्य ने इसे लेकर अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वीडियो पर हंगामा मच गया और इसने पुनीत को फिर से सुर्खियों में ला दिया। वीडियो की सच्चाई को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं कि यह मामला क्या था, लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया के किंग माने जाते हैं और अपनी अजीबोगरीब हरकतों से लगातार वायरल रहते हैं। उनकी पॉपुलरिटी का सबसे बड़ा कारण उनकी कंट्रोवर्शियल और भद्दी हरकतें हैं। पुनीत को अक्सर नालियों में लोटते हुए और गंदे पानी में खेलते हुए देखा जाता है, जो उनकी पहचान बन चुकी है। उनकी इस पॉपुलरिटी को देखते हुए उन्हें बिग बॉस ओटीटी में भी बुलाया गया था, लेकिन वह एक ही दिन में घर से बाहर निकल गए थे। इसके बाद पुनीत ने अपनी हरकतों से सोशल मीडिया पर धूम मचाई। हाल ही में यूट्यूब के पॉपुलर रियलिटी शो "इंडिया गॉट टैलेंट" में भी पुनीत ने अपने पागलपन का प्रदर्शन किया।
















































































Leave Your Message