महाराष्ट्र चुनाव 2024: महायुति और MVA के बीच सीएम की जंग, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?

महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज, 23 नवंबर को घोषित किए जा रहे हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन 'महायुति' और कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) की महाविकास अघाडी के बीच है। इस चुनावी नतीजों के साथ ही चर्चा यह भी हो रही है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सीएम पद की रेस में प्रमुख नेताओं के नामों पर विचार किया जा रहा है।

सीएम पद की रेस में प्रमुख नेता,

1. एकनाथ शिंदे : वर्तमान मुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख, जिन्होंने उद्धव ठाकरे से बगावत कर भाजपा के साथ सरकार बनाई थी। वे महायुति के उम्मीदवार हो सकते हैं।
   
2. देवेंद्र फडणवीस : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री, जिनका कद हाल के वर्षों में बढ़ा है। महायुति के जीतने पर वे फिर से सीएम बन सकते हैं।

3. अजित पवार : एनसीपी के नेता, जिन्होंने शरद पवार से बगावत कर भाजपा-शिवसेना सरकार का हिस्सा बने। वे सीएम बनने की इच्छा जता चुके हैं।

4. उद्धव ठाकरे: शिवसेना (यूबीटी) के नेता, जो महाविकास अघाडी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। 

5. नाना पटोले : महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष और सीएम पद की रेस में कांग्रेस के प्रमुख चेहरे। इन नेताओं के बीच ही महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री तय होगा, इस पर सबकी नजरें हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स