झारखंड के बाद इस राज्य में भी बीजेपी + को बड़ा झटका, कांग्रेस ने सभी सीटों पर की जीत हासिल। 

भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल जनता दल (सेक्युलर) को कर्नाटक में हुए उपचुनावों में बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने सूबे की संदूर और शिग्गांव विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों सीटों पर उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, चन्नपटना सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी ने चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ बीजेपी गठबंधन को जहां एक ओर निराशा हाथ लगी, वहीं कांग्रेस ने महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक जीत हासिल की है। कर्नाटक में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके सहयोगी दल जनता दल (सेक्युलर) को बड़ा झटका लगा है। चन्नपटना विधानसभा सीट पर एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को कांग्रेस के सीपी योगेश्वर के हाथों 25,413 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, संदूर सीट पर कांग्रेस की ई अन्नपूर्णा ने बीजेपी के हनुमंतु बंगारु को 9,649 मतों से हराया। शिग्गांव में भी कांग्रेस के यासिर अहमद खान पठान ने बीजेपी के भरत बोम्मई को 13,448 मतों के अंतर से मात दी। इस प्रकार कर्नाटक में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, झारखंड विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 50 से अधिक सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि बीजेपी गठबंधन 30 सीटों से भी कम पर सिमटता नजर आ रहा है। हालांकि, महाराष्ट्र में बीजेपी और उसके गठबंधन को शानदार सफलता मिली है, जहां वह 220 से ज्यादा सीटों पर जीतती दिखाई दे रही है। इस प्रकार, जहां एक ओर झारखंड में बीजेपी को निराशा मिली, वहीं महाराष्ट्र में पार्टी को सफलता हाथ लगी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स