दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा 'संविधान दिवस पदयात्रा' के दौरान जारी की गई एडवाइजरी। 

भारत के संविधान को अपनाने के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर आज (25 नवंबर) को संविधान दिवस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा की शुरुआत युवा कार्यक्रम, खेल और श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा हरी झंडी दिखाकर होगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में करीब 10,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। संविधान दिवस पदयात्रा सुबह 8:30 बजे दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम, इंडिया गेट से शुरू होकर आसपास के इलाकों से गुजरेगी। इसके मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि पदयात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर यातायात को प्रतिबंधित किया जाएगा और रूट को डायवर्ट किया जाएगा। इसलिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले एडवाइजरी को ध्यान से पढ़ लें और पदयात्रा के मार्गों से बचें। ऐसा न करने पर वे ट्रैफिक जाम में फंस सकते हैं, जिससे उनके यात्रा में असुविधा हो सकती है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी 

* संविधान पदयात्रा के दौरान सी-हेक्सागन और उसके आसपास के क्षेत्रों में वाहनों को रोकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी. उल्लंघन करने वाले वाहनों को भैरों मंदिर, भैरों मार्ग के पास स्थित ट्रैफिक पिट में खींचकर रखा जाएगा। 
* तिलक मार्ग, अशोक रोड, शाहजहां रोड, सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, जाकिर हुसैन मार्ग, अकबर रोड (आर/ए गोल मेथी तक), जनपथ और एमएलएनपी के आसपास के क्षेत्र में जाने से बचें। 
* तिलक मार्ग, भगवान दास रोड क्रॉसिंग, पुराना किला रोड, मथुरा रोड क्रॉसिंग, शेरशाह शूरी रोड, मथुरा रोड क्रॉसिंग, जाकिर हुसैन मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग, पांडारा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग, क्यू-पॉइंट, आर/ए मानसिंह रोड, आर/ए जसवंत सिंह रोड, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, आर/ए मंडी हाउस इलाके में ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। 
* यात्री प्रगति मैदान से इंडिया गेट जाने वाले सुरंगों पर जाने से बचें।
* आईएसबीटी, रेलवे स्टेशनों या हवाई अड्डों की यात्रा के लिए पर्याप्त समय के साथ घर से निकलने की योजना बनाएं. ताकि देरी से बचा जा सके। 
* यातायात भीड़ को कम करने के लिए जब भी संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। 
* वाहनों को केवल तय स्थान पर ही पार्क करें. ताकि यातायात का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके। 
* दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें. चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों पर अमल करें। 
* संविधान दिवस के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी की। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स