डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर्स की सेवा पर हो सकता है प्रतिबंध।
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले से अमेरिका में LGBTQIA+ समुदाय, खासकर ट्रांसजेंडर्स, की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप अमेरिकी सेना में कार्यरत सभी ट्रांसजेंडर्स को बाहर का रास्ता दिखाने का आदेश दे सकते हैं, उन्हें मेडिकली अनफिट बताकर छुट्टी दी जा सकती है। ट्रंप ने पहले अपने कार्यकाल में सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर रोक लगा दी थी, लेकिन सेवा में पहले से मौजूद ट्रांसजेंडर्स को काम जारी रखने की अनुमति दी थी। अब रिपोर्ट के मुताबिक, वह वर्तमान में सेवा दे रहे ट्रांसजेंडर्स को भी हटाने की योजना बना रहे हैं, और यह आदेश 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद संभालने के दिन जारी किया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा समय में अमेरिकी सेना में 15,000 ट्रांसजेंडर्स कार्यरत हैं। डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से ट्रांसजेंडर समुदाय के सेना में शामिल किए जाने का विरोध करते रहे हैं। ट्रंप खेलों से भी ट्रांसजेंडर्स एथलीट्स को बाहर रखने पर मुखर रहे हैं। रक्षा मंत्री पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की पसंद पीट हेगसेथ, जो ट्रांसजेंडर्स को लेकर कड़े रुख के लिए जाने जाते हैं, भी इस मामले में ट्रंप के फैसले का समर्थन कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हेगसेथ ने एक अवसर पर यह तर्क दिया था कि अमेरिकी सेना में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स की भर्ती के कारण अमेरिकी सुरक्षा का स्तर कमजोर हो रहा है। इसके अलावा, अमेरिका के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी ट्रांसजेंडर्स को लेकर समान विचार रखते हैं। इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने कहा था कि कुछ श्वेत बच्चों को ट्रांस बनने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि वे अच्छे कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त कर सकें।
















































































Leave Your Message