अडाणी को गिरफ्तार करने की मांग, राहुल गांधी के बयान के बाद लोकसभा में हंगामा। 

संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। हालांकि, विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कुछ ही मिनटों बाद स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे को उठाने की कोशिश करने लगे। कुछ सदस्य कार्यस्थगन का नोटिस भी दे रहे थे। सपा के सदस्य संभल की घटना को उठाने की कोशिश कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल शुरू कराया, लेकिन कांग्रेस और सपा के कई सदस्य आसन के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन, प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अरुण गोविल ने इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़े सवाल पूछे, जिनका जवाब विभाग के मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया। इस दौरान विपक्षी सदस्य आसन के निकट नारेबाजी कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे शांत रहने और प्रश्नकाल को जारी रखने की अपील की, साथ ही कहा कि अरुण गोविल यह सवाल पहली बार पूछ रहे हैं, इसलिए सदन की कार्यवाही चलने दी जाए। हालांकि, विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी जारी रही, तो बिरला ने उन्हें कहा, "प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय है, सबका समय है। आप हर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन इसे व्यवधानित करना उचित नहीं है।" इसके बाद, लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान पर 2 दिवसीय बहस की मांग की है। इससे पहले, अडानी समूह के खिलाफ आरोपों पर मुकुल रोहतगी के बयान पर खड़गे ने नियम 267 के तहत सवाल उठाने की बात कही।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स