महाराष्ट्र की पब्लिक यूनिवर्सिटीज में ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री शिक्षा, इस दौरान शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा दाखिला लेने वाले ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स की फीस उनके फंड से दी जाएगी।
सभी यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों ने ट्रांसजेंडर समुदाय के स्टूडेंट्स को मुफ्त शिक्षा देने की मंत्री की अपील को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। बैठक में उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और नई शिक्षा नीति के तहत प्रगति की भी समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि अन्य स्टूडेंट्स की ही तरह ट्रांसजेंडर्स भी अपनी पसंद के किसी प्रोग्राम में इनरोल हो सकते हैं। इस दौरान उन्हें सभी तरह की मदद दी जाएगी। सोशल साइंस, साइकोलॉजी, साइंस, टूरिज्म, मैनेजमेंट, एजुकेशन में इग्नू 228 ऐकडेमिक और प्रोफेशनल कोर्स ऑफर करता है। इग्नू के जुलाई सत्र में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने का अंतिम दिन 16 जुलाई और अन्य प्रोग्राम के लिए अंतिम दिन 31 जुलाई है।
















































































Leave Your Message