मोडायलॉग’ किताब का लंदन में विमोचन, प्रधानमंत्री मोदी की संचार रणनीति और भारत के विकास पर प्रकाश। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब मोडायलॉग का बुधवार को लंदन में विमोचन किया गया। यह किताब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की यात्रा को दर्शाती है। विमोचन समारोह लंदन के नेहरू सेंटर में आयोजित किया गया, जहां किताब के लेखक डॉ. अश्विन फर्नांडीस ने अपनी कृति प्रस्तुत की। किताब में प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात के माध्यम से उनकी संचार रणनीति पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है, जो देशभर में लोगों से संवाद स्थापित करने के उनके अनूठे तरीके को उजागर करती है। ‘मोडायलॉग भारत के विकास पथ और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की गाथा को समर्पित एक महत्वपूर्ण कृति है।

मोडायलॉग: कन्वर्सेशन्स फॉर ए विकसित भारत’में 33 अध्याय हैं, जो नवाचार, उद्यमशीलता, स्थिरता, शिक्षा, और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हैं। यह पुस्तक सोमवार शाम को लंदन में विमोचित की गई। विमोचन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने समावेशिता और प्रगति पर मुख्य भाषण दिया, जिसमें उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को वैश्विक मंच पर भारत की प्रगति और प्रेरणा का प्रतीक बताया। ईरानी ने कहा कि यह कार्यक्रम संवाद की शक्ति को दर्शाता है, जो एकजुटता, प्रेरणा और कार्रवाई को आगे बढ़ाता है। इस किताब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीकी संचार शैली की भी सराहना की गई है। डॉ. अश्विन फर्नांडीस, जो क्यूएस क्वाक्वेरेली साइमंड्स वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग के कार्यकारी निदेशक भी हैं, ने कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री की संचार शैली के अलावा भारत की सामूहिक आवाज़ का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने इसे सहयोग, लचीलापन और आशा की भावना से भरपूर बताया, जो भारत की विकास यात्रा को परिभाषित करती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स