प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव में जीत के बाद संसद में शपथ ली, राहुल और सोनिया थे मौजूद।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड से उपचुनाव में जीत हासिल की थी और आज उन्होंने संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। प्रियंका गांधी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रही थीं, तब उनके भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी भी वहां मौजूद थीं। इस अवसर पर प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा और बेटी मिराया वाड्रा भी संसद पहुंचे। शपथ लेने से पहले प्रियंका गांधी ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, और यह पल उनके लिए खास था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रियंका गांधी का नाम पुकारा, वो हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ लीं। वायनाड में राहुल गांधी की खाली की गई सीट पर हुए वायनाड उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इस तरह आज से गांधी परिवार की तीन लोग संसद में दिखेंगे। 

इससे पहले, केरल कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को प्रियंका गांधी को उनका विनिंग सर्टिफिकेट सौंपा था। वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले थे। वहीं, सीपीआई के उम्मीदवार सत्यम मोकेरी दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें 2 लाख 11 हजार 407 वोट मिले थे। इस उपचुनाव में बीजेपी तीसरे स्थान पर रही, बीजेपी की उम्मीदवार नव्या हरिदास को 1 लाख 99 हजार 939 वोट मिले थे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस अवसर पर कहा, "मैं बहुत खुश हूं क्योंकि हमने उनके लिए प्रचार किया था। मुझे खुशी है कि वह जीत गईं। जैसा कि आप देख सकते हैं, उन्होंने केरल की पारंपरिक साड़ी पहन रखी है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स