मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी को धमकी देने वाला मामला, पुलिस ने आरोपी महिला की  करी पहचान।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह धमकी एक फोन कॉल के जरिए दी गई है। जानकारी के अनुसार, धमकी भरा फोन मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम पर आया था, जिसमें फोन करने वाले शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी। कॉल मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत अलर्ट मोड पर आकर जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा, "पूरा प्लान बन चुका है," जिससे पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी का पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जांच कर रही है।

इसके बाद, पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, यह एक महिला है, जो मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। महिला की पहचान मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में की गई है, और इस मामले में आरोपित महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। पुलिस की ओर से यह भी बताया गया है कि मामले की जांच में सभी कानूनी प्रक्रियाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा, ताकि दोषी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और कानून के तहत कार्रवाई की जा सके।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स