दिल्ली के प्रशांत विहार में जोरदार धमाका, लोगो की बच हड़कंप जांच में जुटी पुलिस। 

देश की राजधानी दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में एक जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी। पुलिस को 11:48 बजे बंसी स्वीट के पास धमाके की सूचना मिली थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस का भारी बल मौके पर पहुंच चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जैसा धमाका CRPF स्कूल की दीवार पर हुआ था, ये वैसा ही धमाका है। लेकिन ये लो इन्टेन्सिटी का धमाका था। एक शख्स मामूली रूप से घायल हुआ है।

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में एक संदिग्ध धमाका हुआ है, जो इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। पुलिस को 11:48 बजे बंसी स्वीट के पास धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल और दमकल विभाग की 4 गाड़ियां पहुंची। जांच में पुलिस को कुछ सफेद पाउडर जैसी वस्तु मिली है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है और इसकी जांच जारी है। पुलिस धमाके के प्रकार की जांच कर रही है और कॉल करने वाले व्यक्ति की भी पहचान की जा रही है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने लोगों से अफवाह फैलाने से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और पूरी तरह से जांच में जुटे हैं। खबर लिखे जाने तक धमाके में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। दिल्ली हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रही है, और इस तरह की घटनाओं से प्रशासन में हड़कंप मच जाता है। हालांकि, इस धमाके के बारे में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है और यह जांच का विषय बना हुआ है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स