पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा के घर पर ईडी की छापेमारी।
पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित निवास पर शुक्रवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई। इस मामले में पहले भी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हो चुकी है। ईडी अब राज कुंद्रा के आवास और अन्य स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जांच एजेंसी 15 अलग-अलग लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन कर रही है, जिसमें महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई इलाके शामिल हैं। राज कुंद्रा पर बिटकॉइन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। इसके चलते 3 अक्टूबर को ईडी ने उन्हें जुहू स्थित बंगला और पुणे के फार्महाउस को खाली करने का नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के खिलाफ राज कुंद्रा ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 27 नवंबर को ईडी ने रेड का नोटिस जारी किया था, और 19 नवंबर को यह छापेमारी हुई।
साल 2017 में "गेन बिटकॉइन" नामक एक इनवेस्टमेंट कंपनी लॉन्च की गई थी, जो बिटकॉइन माइनिंग के लिए लोगों से निवेश लेती थी और इसके बदले 10 प्रतिशत भारी रिटर्न का वादा करती थी। यह एक पोंजी स्कीम थी, जिसमें लोगों ने भारी मात्रा में पैसा लगाया था। हालांकि, 2018 में यह स्कीम फेल हो गई और निवेशकों का पैसा डूबने लगा, जिससे शिकायतें सामने आईं। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने जांच शुरू की, और जब यह मामला ईडी के पास पहुंचा, तो कई लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें इस स्कैम के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज का नाम शामिल था। जांच में यह सामने आया कि अमित भारद्वाज के खाते से 285 बिटकॉइन राज कुंद्रा को भेजे गए थे, जिनकी कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये थी। अब इसी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के घर पर छापा मारा है।
















































































Leave Your Message