सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला: मंजूनाथ भजंत्री को रांची का बनाया डीसी, वरुण रंजन को नया निदेशक प्रबंध।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद एक्शन मोड में आते हुए अपने पसंदीदा आईएएस अधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम सोरेन ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची के डीसी (जिलाधिकारी) के रूप में फिर से नियुक्त किया है। मंजूनाथ भजंत्री का तबादला 15 अक्टूबर 2024 को विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के पहले किया गया था। साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी भजंत्री को इस बार रांची डीसी के अतिरिक्त बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रांची के पूर्व डीसी वरुण रंजन को झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (JIIDCO) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है और उन्हें खान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में आदेश जारी कर मंजुनाथ भजंत्री को रांची का उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किया है। अक्टूबर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले भजंत्री को रांची का डीसी बनाया गया था, लेकिन बीजेपी के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की थी। भजंत्री को पहले भी लोकसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर के डीसी पद से हटाया गया था। इसके अलावा, हेमंत सोरेन सरकार ने आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर बहाल कर दिया है। गुप्ता को विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव नियमों के उल्लंघन के कारण डीजीपी पद से हटा दिया गया था, लेकिन सोरेन के शपथ लेने के बाद उनकी बहाली कर दी गई। इसके बाद 21 अक्टूबर को अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी नियुक्त किया गया।
















































































Leave Your Message