मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता, अमित शाह से इस्तीफे की मांग। 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। विधानसभा सत्र के पहले दिन कानून-व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वजह से दिल्ली अब 'शूटआउट' की राजधानी बन गई है। सिसोदिया ने कहा, "पहले हम 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी घटनाओं के बारे में सुनते थे, लेकिन अब दिल्ली में हर रोज़ 'शूटआउट एट कबीर नगर', 'शूटआउट एट पश्चिम विहार' और 'शूटआउट एट नारायणा' जैसी घटनाएँ हो रही हैं। दिल्ली की गलियाँ गैंगस्टरों के आतंक से दहल उठी हैं। उन्होंने यह भी कहा, "हमारे भी बच्चे हैं, इसलिए हम समझ सकते हैं कि जब स्कूलों और फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिलती हैं, तो दिल्ली के अभिभावक किस डर और चिंता से गुजरते हैं। इसके बावजूद बीजेपी चुप क्यों है? क्या इन्हें दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है? सिसोदिया ने सवाल किया, "पिछले 10 साल में क्या इस सरकार ने कानून-व्यवस्था में कोई सुधार किया है? यह शर्म की बात है कि ये लोग देश की राजधानी चला रहे हैं, जबकि यहां हर गली में अपराध हो रहा है। और इनकी पूरी ऊर्जा इस बात में लगी हुई है कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव न जीतने दिया जाए और उन पर झूठे आरोप लगाए जाएं।

केंद्र सरकार के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में हर 20,000 परिवारों में से 1,830 परिवार अपराध का शिकार हो रहे हैं, यानी दिल्ली के लगभग 10 प्रतिशत परिवार अपराध का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद बीजेपी यह दावा कर रही है कि जी-20 सम्मेलन के दौरान कोई अपराध नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "अगर ये लोग सच में अच्छे हैं, तो क्यों नहीं हर दिन को जी-20 जैसा सुरक्षित बना देते हैं? आखिरकार, सिसोदिया ने बीजेपी से अपील की कि वे अपनी ताकत दिल्ली की जनता की भलाई में लगाएं और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वे इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लें। अगर वे इसे संभाल नहीं पा रहे हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स