केजरीवाल का बड़ा बयान: दिल्ली चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं, केंद्र सरकार पर तीखा हमला। 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है कि दिल्ली चुनाव में उनकी पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी, हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे। केजरीवाल का यह बयान हरियाणा और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन को मिली हार के बाद आया है। इसके पहले भी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने स्पष्ट किया था कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन का कोई फायदा नहीं मिला था। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और आम आदमी पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है और राजधानी में डर का माहौल है। महिलाओं को सुरक्षा का संकट है और गैंगस्टर्स का कब्जा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि व्यवसायियों को फिरौती की कॉल्स आ रही हैं और अगर वे इन कॉल्स पर ध्यान नहीं देते तो उनके घर या दुकान पर फायरिंग की जाती है। 

राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को एक शख्स ने पानी फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक झा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। इसी बीच घटना को लेकर आरोपी के भाई का दावा है कि अशोक दिल्ली होमगार्ड का कर्मचारी है. बीते 5-6 महीने से सैलरी ना मिलने से वो डिप्रेशन में है इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। आरोपी के भाई ने अरविंद केजरीवाल से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए अशोक को छुड़वाने को अपील की है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स