विक्रांत मैसी ने अचानक लिया एक्टिंग से संन्यास लेने का फैसला, फैंस हुए हैरान।
विक्रांत मैसी, जो फिल्मी दुनिया के बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं, ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ओटीटी और फिल्मी जगत में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से जबरदस्त पहचान बनाई। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर विक्रांत इन दिनों फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 2002 के गोधरा कांड पर आधारित है और 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला और विक्रांत की एक्टिंग की भी खूब सराहना की गई। इस बीच, विक्रांत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिससे हलचल मच गई। विक्रांत मैसी ने हल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिससे पूरी इंडस्ट्री सहित उनके फैंस भी चौक गए है। विक्रांत ने अपने पोस्ट के जरिए एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है और इस पोस्ट के सामने आते ही अभिनेता के फैंस हैरान रह गए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए अभिनेता के रिटायरमेंट की वजह पूछी है।
विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह एक्टिंग से संन्यास लेने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब समय आ चुका है कि वह एक पति, पिता और बेटे के रूप में अपने परिवार के साथ समय बिताएं, साथ ही एक एक्टर के रूप में भी खुद को फिर से संभालें। विक्रांत ने कहा कि 2025 में वह अपनी आखिरी फिल्म के साथ फैंस से मिलेंगे। हालांकि, उन्होंने रिटायरमेंट के कारण का खुलासा नहीं किया, जिससे उनके फैंस निराश हैं और इस अचानक निर्णय के पीछे की वजह जानने के लिए उत्सुक हैं।
















































































Leave Your Message