स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर गोलीबारी, हमलावर गिरफ्तार। 

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति ने सुखबीर सिंह बादल पर गोलियां चलाईं। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस गोलीबारी में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। आरोपी की पहचान गुरदासपुर के डेराबाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह दल खालसा का सदस्य है। 2013 में UAPA में गिरफ्तार हुआ था। गोली चलाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नारायण सिंह आरोप से गोल्डन टेंपल के गेट पर पहुंचता है। जब वह सुखबीर बादल के करीब पहुंचा तो कमर के नीचे छिपाकर रखे गए पिस्टल को निकाल कर फायरिंग करने लगता है।

सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात कुछ सेवादारों की तुरंत हमलावर पर नजर पड़ जाती है और उसे पकड़ लिया जाता है। वीडियो में देखा जा रहा है कि गोली सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाकर चलाई गई लेकिन मिस हो गई और टेंपल के गेट पर जा लगी। शिरोमणि अकाली दल के आरोपों पर एडीसीपी हरपाल सिंह ने दावा किया कि यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सुखबीर को ठीक से सुरक्षा कवर दिया गया था। हमलावर नारायण सिंह चौरा कल भी यहां था। आज भी उसने सबसे पहले गुरु को माथा टेका। जब उनसे पूछा गया कि क्या गोली से किसी को चोट लगी है, तो उन्होंने कहा, नहीं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स