कांग्रेस और बीजेपी के बीच अडानी मुद्दे पर तीखी जुबानी जंग, संबित पात्रा ने राहुल गांधी को बताया देशद्रोही।

 

कांग्रेस पार्टी लगातार अडानी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है, जबकि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया। संबित ने कहा कि राहुल गांधी और कुछ विदेशी ताकतें भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही हैं, खासकर भारतीय उद्योगपतियों और शेयर बाजार को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस से मिलकर भारत के खिलाफ प्रोपगेंडा फैला रहे हैं।

इसके पहले, विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में अडानी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और 'मोदी अडानी एक हैं' के नारे लिखी जैकेट पहनी थी। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग की है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी आरोप लगाया कि सरकार अडानी के भ्रष्टाचार पर चर्चा करने को तैयार नहीं है, जबकि यह देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स