ओपनिंग डे पर 'पुष्पा 2' का जलवा, अल्लू अर्जुन ने मचाया तहलका!

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से ठीक पहले, हैदराबाद के आरटीसी क्रॉस रोड स्थित संध्या थिएटर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना खुद फिल्म देखने पहुंचे। थिएटर के बाहर उनके फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, और भारी संख्या में फंस अपने पसंदीदा सितारे की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।

पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जबरदस्त तहलका मचाया है कि देखकर हर कोई हैरान है। जहां इस साल गिन-चुनकर कुछ फिल्में ही थिएटरों में कमाल दिखा पाई, वहीं ऐसा लग रहा है कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म पूरे साल की भरपाई करने के लिए मैदान में उतर गई है। 

फिल्म की एडवांस बुकिंग और दर्शकों में उत्साह को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन ही सुपर डुपर कमाई करने जा रही है। ऐसा अनुमान है कि फिल्म पहले दिन करीब 225 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लेगी।

साउथ की बड़ी फिल्मों की ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कमाई में RRR पहले नंबर पर है, जिसने 223 करोड़ की कमाई की। दूसरे स्थान पर बाहुबली 2 है, जिसकी ओपनिंग कमाई 217 करोड़ थी। तीसरे नंबर पर प्रभास और अमिताभ बच्चन की कल्कि 2898 AD है, जिसने 177.70 (एक सौ सतहत्तर ) करोड़ कमाए। अब सबकी नजरें पुष्पा 2 पर हैं कि यह क्या नया रिकॉर्ड बनाएगी।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स