योगी आदित्यनाथ के डीएनए बयान पर सियासी बवाल, अखिलेश यादव ने दी चुनौती
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा का जिक्र करते हुए डीएनए का उल्लेख किया, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई। उनके इस बयान पर सियासी प्रतिक्रिया तेजी से सामने आई है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी और सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि वे डीएनए की बात करना छोड़ें। उन्होंने कहा, "मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं, मुख्यमंत्री जी, डीएनए की बात आप पर बिल्कुल नहीं शोभा देती है। भगवा पहनकर, योगी बनकर इस तरह के बयान देना आपको नहीं जचता। अगर ऐसा है तो मैं भी अपना डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं, और आप भी इसे लेकर तैयार रहें।"
इस बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "अयोध्या की जनता ने साफ बता दिया है कि योगी जी राम के नहीं हैं। इस चुनाव में अयोध्या की जनता और भगवान राम का संदेश है कि योगी जी राम के नहीं हैं। उनसे यह पूछा जाना चाहिए कि लखनऊ में जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र बन रहा था, उसे क्यों नहीं बनने दिया गया। 8 साल में वो काम क्यों अधूरा है? जिन्होंने जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तक करने नहीं दिया, वे समाजवादी महापुरुषों की बात करने लगे हैं?"
















































































Leave Your Message