वीरेन्द्र सचदेवा ने केजरीवाल के पुराने बयान पर साधा निशाना, 2025 के चुनाव को लेकर किया दावा!
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक जंग तेज हो गई है। बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी को घेरने के मौके तलाश रही है, वहीं आप भी बीजेपी को तगड़ा जवाब देने में पीछे नहीं है।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पर बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगने से केजरीवाल पूरी तरह बौखला गए हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा, "केजरीवाल ने डिस्कॉम के साथ सांठगांठ कर दिल्लीवासियों को लूटा। अब जब डिस्कॉम के खातों की जांच की मांग उठी है, तो वे बुरी तरह बौखला गए हैं।" सचदेवा ने केजरीवाल के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा, "केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी सत्ता में आई तो बिजली की सब्सिडी बंद कर देगी, लेकिन जब बीजेपी ने साफ कर दिया कि हम सब्सिडी नहीं बंद करेंगे, बल्कि मध्यम वर्ग को फायदा देने के लिए इसे और विस्तारित करेंगे, तो वे उलझन में आ गए।"
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा, "अब केजरीवाल अडानी को डिस्कॉम सौंपने की बातें गढ़ने लगे हैं।" उन्होंने यह भी दावा किया कि फरवरी 2025 में दिल्ली का जनादेश बीजेपी के पक्ष में आने वाला है, और जनता केजरीवाल से नाराज होकर बीजेपी को वोट देने का मन बना चुकी है।
सचदेवा ने आरोप लगाया, "2015 तक जब बीएसइएस के हर खाते में घोटाला था, तब केजरीवाल इसे मुद्दा बनाते थे, लेकिन अब वही कंपनी उनके वकील बनकर खड़ी है।" उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि बिजली कंपनियां विभिन्न सरचार्जों के जरिए जनता को लूट रही हैं।
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और भी गरमाने वाली है।
















































































Leave Your Message