बच्चन कपल की तलाक की अफवाहें हुईं शांत, एक साथ पार्टी में दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक। 

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की अफवाहें पिछले कुछ महीनों से जोर पकड़ रही थीं। दोनों को अक्सर अलग-अलग इवेंट्स और फंक्शन्स में देखा जा रहा था, जिससे उनके रिश्ते में तनाव की चर्चा हो रही थी। लेकिन हाल ही में, एक पार्टी में दोनों को साथ देखा गया, जिससे उनकी तलाक की अफवाहों पर विराम लग गया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या एक साथ सेल्फी लेते हुए पोज कर रहे हैं। इस पार्टी में ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ अभिनेत्री आयशा जुल्का और उनकी मां वृंदा राय भी मौजूद थीं। फिल्म निर्माता अनु रंजन ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया, और लिखा, "बहुत सारा प्यार!" इस पार्टी में सचिन तेंदुलकर और तुषार कपूर जैसे मशहूर हस्तियां भी शामिल हुए थे। इस फोटो ने कपल के फैंस को खुश कर दिया और उनकी तलाक की अफवाहों को पूरी तरह से नकार दिया।

हाल ही में ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिनमें अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए, जिससे यह अफवाहें उठने लगीं कि अभिषेक इस पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, बाद में एक वीडियो सामने आया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि अभिषेक भी अपनी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन में ऐश्वर्या के साथ मौजूद थे। बता दें कि जुलाई से ही दोनों के तलाक की अफवाहें चर्चा में हैं, लेकिन अब तक इस पर ऐश्वर्या, अभिषेक या बच्चन परिवार के किसी सदस्य ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स