राजस्थान में 1 साल के लिए सीएम का पद क्यों मांग रहीं वसुंधरा राजे?
राजस्थान में 1 साल के लिए सीएम का पद क्यों मांग रहीं वसुंधरा राजे?
Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे के रविवार को जयपुर लौटते ही बीजेपी के कई विधायक उनसे मिलने उनके सिविल लाइंस स्थित घर पर पहुंचे थे। इन मुलाकातों ने बीजेपी के शीSuspense over CM in Rajasthan: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर मचा सियासी घमासान जारी है। यहां बीजेपी कि मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। तीन दिन दिल्ली में पार्टी के आला अधिकारियों से मुलाकात के बाद भी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बगावती तेवर कम होते नहीं दिख रहे हैं। इन तेवरों ने पार्टी आलाकमान की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। सूत्रों के अनुसार, अब इस मामले में खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दखल देना पड़ा है।
सूत्रों की मानें तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार रात वसुंधरा राजे को फोन किया। इस दौरान उन्होंने राजे को सलाह दी कि वह विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें न करें और सीएम के लिए नाम तय करने का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दें।
विधानसभा स्पीकर बनने से किया इनकार
वहीं, सूत्रों का दावा है कि बातचीत के दौरान वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से अनुरोध किया कि उन्हें एक साल के लिए सीएम बनाया जाए. एक साल बाद वह खुद सीएम का पद छोड़ देंगी। इसके बाद नेतृत्व ने उनसे कहा कि आप विधानसभा स्पीकर बन जाएं। सूत्रों का कहना है कि इस पर वसुंधरा राजे ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह स्पीकर नहीं बनना चाहती हैं।
दिल्ली में भी नड्डा ने जताई थी नाराजगी
बता दें कि नतीजे आने के बाद से ही वसुंधरा राजे से विधायकों का मिलना जारी है. इसी से पार्टी आलाकमान नाराज है. सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले है जब वसुंधरा अपने बेटे दुष्यन्त के साथ दिल्ली में जेपी नड्डा से मिली थीं, उस दौरान भी इस तरह की बैठकों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आपत्ति जताई थी. इस तरह की भी जानकारी सामने आ रही है कि जो विधायक वसुंधरा से मिल रहे हैं उनसे कहा जा रहा है कि जब पर्यवेक्षक वहां मौजूद हों तो उनके सामने मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे पसंदीदा नाम वसुंधरा का लिया जाए.र्ष नेतृत्व की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
















































































Leave Your Message