अमेरिकी सेना ने सीरिया में ISIS के ठिकानों पर किए सटीक हमले, बाइडन ने दी चेतावनी। 

संयुक्त राज्य अमेरिका ने सीरिया में कई हवाई हमले किए हैं। यह हमले उस दिन हुए जब इस्लामिक विद्रोहियों ने बशर अल-असद की सरकार को हटाकर दमिश्क शहर पर कब्जा कर लिया। रविवार (8 दिसंबर) को बशर अल-असद अपने परिवार के साथ सीरिया छोड़कर रूस के राजधानी मॉस्को भाग गए। विद्रोहियों के दमिश्क पर कब्जा करने के बाद सीरिया में 50 साल से अधिक समय से चला आ रहा असद परिवार का शासन खत्म हो गया। इसके बाद, अमेरिकी सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने मध्य सीरिया में 75 हवाई हमले किए हैं।

अमेरिकी सेना ने सीरिया में ISIS के ठिकानों पर कई सटीक हवाई हमले किए। ये हमले 8 दिसंबर को मध्य सीरिया में किए गए, जहां ISIS के आतंकवादी सक्रिय थे। अमेरिकी सेना ने बयान जारी कर बताया कि इन हमलों का उद्देश्य ISIS को बाहरी हमलों और ऑपरेशन करने से रोकना था। अमेरिकी वायु सेना के B-52 बॉम्बर, F-15 और A-10 जैसे विभिन्न विमानों ने इन हमलों में हिस्सा लिया और ISIS के ठिकानों पर भारी तबाही मचाई। सीरिया में मुख्य विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के प्रमुख अबू मोहम्मद अल-जोलनी पहले ISIS से जुड़े थे, लेकिन बाद में HTS ने खुद को ISIS से अलग कर लिया था और इसके खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस स्थिति पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि असद शासन का गिरना मध्य पूर्व के लिए एक खतरनाक और अनिश्चित समय है। बाइडन ने कहा कि अगर ISIS इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेगा, तो अमेरिका उसे पूरी तरह से रोकने के लिए तैयार है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स