दिल्ली के 40 स्कूलों को बम की धमकी, 30,000 डॉलर नहीं मिले तो बम से उड़ा दूंगा का आया मेल।
दिल्ली के कई स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी लगभग 40 स्कूलों को ईमेल के जरिए भेजी गई। डीपीएस आर के पुरम और पश्चिम विहार स्थित जीडी गोयनका स्कूल को धमकी मिलने के बाद, दोनों स्कूलों ने बच्चों को सुरक्षा के तहत घर भेज दिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। बम की धमकी रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच मिली थी, और सुबह जब स्कूल प्रशासन ने मेल चेक किया, तो पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल, पुलिस स्कूलों के अंदर जांच कर रही है, लेकिन अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। दिल्ली के 40 स्कूलों में से डीपीएस आर के पुरम और डीपीएस वसंत कुंज को भी बम की धमकी वाला मेल मिला है। सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।
मेल में लिखा गया था कि इमारत के अंदर कई छोटे बम लगाए गए हैं, जो अच्छी तरह से छिपे हुए हैं। धमकी देने वाले ने कहा कि बम विस्फोट से इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन कई लोग घायल हो सकते हैं। उसने 30,000 डॉलर की मांग की, नहीं तो बम विस्फोट करने की धमकी दी। इससे पहले भी मई में 60 स्कूलों को ऐसी धमकी भरे मेल मिले थे। पुलिस और अन्य एजेंसियों ने जांच की, लेकिन कोई बम नहीं मिला और बच्चों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। इन धमकी भरे मेलों को भेजने वाले अपराधी विदेशी सर्वरों और वीपीएन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाती और जांच में मुश्किलें आती हैं। भारतीय जांच एजेंसियां इन मेलों की जांच में विदेशी अधिकारियों से सहयोग प्राप्त करती हैं, जिससे समय लगता है।
















































































Leave Your Message