22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, इस शुभ अवसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़ी हस्तिया होंगे शामिल, अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम लला की पूजा के लिए दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित पांडेय का चयन हुआ है।

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गई हैं। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोगों को निमंत्रण दिया गया है। वहीं इस्ससे पहले राम मंदिर के पुजारी का चयन भी हो गया है। गाजियाबाद के छात्र मोहित पांडे को अयोध्या राम मंदिर के पुजारी के रूप में चुना गया। गाजियाबाद के दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित को 3000 लोगों के साक्षात्कार के बाद इस पद के लिए चुने गए 50 लोगों में से चुना गया है। नियुक्ति से पहले उन्हें छह महीने के प्रशिक्षण से गुजरना होगा। बता दें कि दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में सात साल के अध्ययन के बाद मोहित पांडे आगे की पढ़ाई के लिए तिरुपति चले गए थे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 22 जनवरी से सभी राम भक्त कर भगवान राम लला का भव्य मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के अंदर की सुव्यवस्थित व्यवस्था दिखेगी। प्रसाद वितरण के साथ आवागमन मार्ग को सुचारू किए जाने पर जोर रहेगा। मंदिर में आने वाला प्रत्येक राम भक्त आराम से दर्शन कर सकें इसकी व्यवस्था की जाएगी। भगवान राम लला का दर्शन प्रतिदिन डेढ़ लाख से ढाई लाख लोग कर सकेंगे। चार पंक्तियों में दर्शन की व्यवस्था होगी।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स