प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में लॉन्च की एलआईसी बीमा सखी योजना, महिलाओं को मिलेगा स्टाइपेंड और कमीशन। 

9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में  एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना में 18 से 70 साल की महिलाओं को शामिल किया जाएगा, विशेष रूप से दसवीं पास महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन महिलाओं को 3 साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें उन्हें बीमा के बारे में सिखाया जाएगा और इसके महत्व को समझाया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को स्टाइपेंड मिलेगा, और बाद में उन्हें  LIC एजेंट या विकास अधिकारी के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को बीमा क्षेत्र में सशक्त बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री मोदी  बीमा सखी योजना लॉन्च, जिसके तहत जुड़ने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग के दौरान पैसे मिलेंगे। पहले साल 7000 रुपये, दूसरे साल 6000 रुपये और तीसरे साल 5000 रुपये दिए जाएंगे, कुल मिलाकर 2 लाख रुपये से ज्यादा। इसके अलावा, महिलाओं को बोनस और कमीशन भी मिलेगा, जो तभी मिलेगा जब बेची गई 65% पॉलिसी अगले साल प्रभावी रहें। बीमा सखी योजना में आवेदन के लिए महिलाओं को एलआईसी की वेबसाइट (https://licindia.in/test2) पर जाकर पर क्लिक करना होगा। फिर अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और पता जैसी जानकारी भरनी होगी। यदि आप किसी एलआईसी एजेंट या कर्मचारी से जुड़े हैं, तो उनकी डिटेल भी दर्ज करनी होगी। अंत में, कैप्चा कोड डालकर सबमिटपर क्लिक करें और प्रक्रिया पूरी करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स