मुख्यमंत्री योगी ने आयुष्मान कार्ड से बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का इलाज देने की करी घोषणा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड वितरित करने पहुंचे। उन्होंने आयुष्मान योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसके तहत बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जो उन्हें उनके परिवारों से जोड़ता है। सीएम योगी ने अधिक से अधिक बुजुर्गों को इस योजना का लाभ देने की बात कही। सीएम ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में पीएम आयुष्मान योजना शुरू की, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना में लाभार्थियों को कोई भुगतान नहीं करना पड़ता, केवल कार्ड को रिन्यू कराना होता है। इसके तहत वे या उनके परिवार के लोग देशभर में पांच लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में आयुष्मान योजना के तहत 280 अस्पताल शामिल हैं, जिनमें 191 सरकारी और बाकी निजी अस्पताल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। सरकार का उद्देश्य है कि बुजुर्गों को उनकी देखभाल में किसी प्रकार का बोझ महसूस न हो और उन्हें उनके परिवारों से जोड़ा जा सके। इसके तहत सरकार ने यह व्यवस्था की है कि बुजुर्गों के इलाज का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। हर बुजुर्ग को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, जिससे वे मुफ्त उपचार प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सशक्त भारत निर्माण के लिए स्वस्थ भारत की आवश्यकता है, और स्वस्थ भारत के लिए डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने आह्वान किया कि जनप्रतिनिधि अभियान चलाकर बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराएं, उन्हें कार्ड बनाने की प्रक्रिया और इसके लाभ के बारे में जानकारी दें। साथ ही, अस्पतालों की सूची भी दी जाए, ताकि बुजुर्गों को सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो लोग इस कार्य में योगदान देंगे, उन्हें मातृ ऋण, पितृ ऋण और ऋद्धि ऋण से मुक्ति मिलेगी, और उन्हें इसका पुण्य भी मिलेगा।
















































































Leave Your Message