83 एलसीए मार्क1ए तेजस मिसाइल की डिलीवरी साल 2024 तक हो जाएगी और जल्द ही इसको वायुसेना में शामिल किया जाएगा, भारत अब मिसाइल से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ाने वाला है।

भारत अब स्वदेशी एलसीए मार्क1 ए तेजस से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ाने वाला है। राजस्थान के बीकानेर के नाल एयर बेस में इसकी तैनाती की जाएगी। 2024 की शुरुआत में भारतीय वायुसेना में स्वदेशी मार्क1 ए शामिल हो जाएगा। उधर, पाकिस्तान अबाबील और शाहीन जैसी बैलिस्टिक मिसाइलों का नाम लेकर न्यूक्लियर धमकी देता रहा है, लेकिन अब उसकी टेंशन बढ़ेगी। हाल ही में अपनी बैलिस्टिक मिसाइल एशिया अबाबील का परीक्षण किया है, जिसका मकसद भारतीय एस-400 मिसाइल डिफेंस का सामना करना है। 

2024 में भारतीय वायुसेना के पास 83 एलसीए एमके1ए तेजस होंगे, जिनकी डील साल 2021 में 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर में हुई थी। इसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) कर रहा है और अब 97 और एलसीए एमके1ए तेजस खरीदने पर भी विचार किया जा रहा है। पाकिस्तान की बॉर्डर पर बढ़ती नापाक हरकतों के चलते भारत ने उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा पर अपनी एक से बढ़कर एक मिसाइलों को तैनात करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में एलसीए एमके1ए तेजस की बेंगलुरु में उड़ान भरी थी। पीएम मोदी ने इसकी काफी तारीफ भी की थी. यह वायुसेना में शामिल तेजस का एडवांस वर्जन है। 
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स