बिग बॉस 18: टाइम गॉड बनने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान!
बिग बॉस 18 के घर में एक बार फिर टाइम गॉड बनने के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार अविनाश मिश्रा और करणवीर मेहरा के बीच टास्क को लेकर खासी तनातनी होगी। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एक नया टास्क दिया है, जिसमें उन्हें एक बड़े बर्तन में पानी लेकर चलते रहना है। जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा समय तक अपने बर्तन में पानी बचाए रखेगा, वही अगला टाइम गॉड बनेगा। इस टास्क के लिए अविनाश, ईशा, रजत दलाल और विवियन अपनी टीम के साथ रणनीति बना चुके हैं, वहीं करणवीर अपनी टीम के साथ इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
इस दौरान घर के अंदर प्लानिंग और स्ट्रेटेजी के अलावा, कंटेस्टेंट्स के बीच एक-दूसरे को बाहर करने की भी गहमागहमी दिखाई दे रही है। अविनाश ने करणवीर और दिग्विजय को बाहर करने की बात कही, जबकि ईशा भी अपनी टीम के साथ समय गॉड बनने की योजना पर काम कर रही हैं।
इस हफ्ते बेघर होने के लिए दिग्विजय राठी, चाहत पांडे, एडिन रोज, तजिंदर बग्गा, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा को नॉमिनेट किया गया है। अब देखना यह होगा कि कौन इस हफ्ते टाइम गॉड की कुर्सी पर बैठता है और कौन बेघर होता है!
















































































Leave Your Message