AMAZON PRIME VIDEO ने भारतीय यूजर्स के लिए नया फीचर किया लॉन्च, कंटेंट संबंधी शिकायतें अब कर सकेंगे रिपोर्ट।
अमेज़न प्राइम वीडियो ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके तहत अब वे कंटेंट से संबंधित शिकायतें रिपोर्ट कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए है जिनके पास MGM+ और प्राइम वीडियो ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन है। इस फीचर का उद्देश्य आयु रेटिंग, शीर्षक सारांश, और एक्सेस कंट्रोल जैसे कंटेंट संबंधित मुद्दों को हल करना है, जिससे यूजर्स को अधिक नियंत्रण प्राप्त हो सके और प्लेटफॉर्म की गुणवत्ता बेहतर हो।
रिपोर्ट करने की प्रक्रिया:
डेस्कटॉप और मोबाइल यूजर्स के लिए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया अलग-अलग है। डेस्कटॉप यूजर्स अपने प्राइम वीडियो अकाउंट में लॉग इन करके सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल यूजर्स को ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायत भेजनी होगी, जिसके लिए एक शिकायत अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिकायत करने के बाद, कंपनी यूजर्स के मुद्दे का समाधान करने के लिए कार्रवाई करेगी।
शिकायत केवल अंग्रेजी में:
इस नई सुविधा के तहत शिकायत केवल अंग्रेजी भाषा में दर्ज की जा सकती है। सभी यूजर्स को अपनी शिकायतें अंग्रेजी में ही भेजने की सलाह दी जाती है, चाहे उनका डिवाइस या सब्सक्रिप्शन मॉडल कुछ भी हो।
कैसे करें शिकायत:
अमेज़न प्राइम वीडियो और MGM+ के लिए शिकायत अधिकारी के रूप में अंशुमान मेनकर को नियुक्त किया गया है। शिकायत दर्ज करने के लिए यूजर्स को Grievanceofficer-primevideo@amazon.com या Prime Video Add-on के लिए Grievanceprimevideoaddonsubscriptions@amazon.com पर संपर्क करना होगा। शिकायत की पुष्टि आमतौर पर 24 घंटों में की जाएगी। यूजर्स को अपनी शिकायत दर्ज करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, ईमेल पता, मूवी या सीरीज़ का नाम और शिकायत की डिटेल्स प्रदान करनी होंगी।
















































































Leave Your Message