आर्टिकल 370 ;; नेहरू की गलती से बना POK
आर्टिकल 370 ;; नेहरू की गलती से बना POK
अमित शाह ने कश्मीर के किये और पोक के लिए गाँधी परिवार को ज़िम्मेदार ठराया।
कश्मीर को लेकर राज्यसभा में अमित शाह ने किससे बोल दी यह बात , ‘बैठ जाइए, सुनना पड़ेगा, इन 3 परिवारों ने धोखा किया…
Amit Shah In Rajya Sabha On Jammu Kashmir: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के फैसले को बरकरार रखा है। सोमवार (11 दिसंबर ) को उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के बाद संसद में भी जमकर बहस हुई।
खास कर उच्च सदन राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुन चुन कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू की गलतियों की वजह से कश्मीर समस्या हुई. उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के सांसद हंगामा कर रहे थे जिस पर तीखा तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा, "अरे बैठिए सुनना पड़ेगा। इन तीन परिवारों ने गलती की " उनका इशारा गांधी परिवार, अब्दुल्ला परिवार और मुफ्ती परिवार की ओर था जिनका कश्मीर पर लंबे वक्त तक शासन रहा।
"पंडित नेहरू के कारण हुई कश्मीर के विलय में देरी"
राज्यसभा में सोमवार को 370 पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विलय में देरी पंडित जवाहरलाल नेहरू के कारण हुई। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी आपत्ति है। मैं इनको (कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल) नहीं समझा सकता क्योंकि मेरी मर्यादा है.
"नेहरू ने गलत वक्त पर करवाया युद्ध विराम"
राज्यसभा में चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में हमारी सेना बढ़त पर थी. दो दिन और मिल जाते तो भारत पूरे पीओके को खाली करा लेता. नेहरू ने गलत वक्त पर सीज फायर करवा दिया. यूनाइटेड नेशन में जाना भी उनकी एक बड़ी गलती थी. शाह ने कहा कि सभी जानते हैं कि कश्मीर के विलय में इसलिए देरी हुई थी, क्योंकि शेख अब्दुल्ला को विशेष स्थान देने का आग्रह था. इसके चलते पाकिस्तान को आक्रमण करने का मौका मिला.
















































































Leave Your Message