RBI को बम से उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में भेजा गया मेल।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। 12 दिसंबर 2024 को, RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जो रूसी भाषा में था. इस ई-मेल में रिजर्व बैंक को उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद, माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्योंकि मेल रूसी भाषा में था, संबंधित एजेंसियां और भी सतर्क हो गईं। वे यह जांच कर रही हैं कि कहीं यह मेल जानबूझकर परेशान करने की मंशा से तो नहीं भेजा गया है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या किसी ने वीपीएन के माध्यम से यह मेल भेजा है, और इसके लिए IP एड्रेस की छानबीन की जा रही है। इस मामले में क्राइम ब्रांच भी सक्रिय है और एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है। धमकी मिलने के बाद आसपास के इलाकों की भी जांच की गई है। यह पहली बार नहीं है जब RBI को धमकी मिली है. पिछले महीने भी एक similar मामला सामने आया था, जब RBI के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताया। उसने सेंट्रल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी थी और कॉल के अंत में यह कहकर फोन रख दिया था कि 'पीछे का रास्ता बंद कर दो, इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है।
बीते कुछ दिनों में देश भर में विमानों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले कई थ्रेट कॉल्स और मेल्स आए हैं। 13 दिसंबर 2024 को दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला, जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की तलाशी शुरू कर दी। स्कूल प्रशासन ने बच्चों के अभिभावकों को संदेश भेजकर उन्हें बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की सलाह दी। इससे पहले, 9 दिसंबर 2024 को दिल्ली के 44 स्कूलों को भी इसी प्रकार के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिन्हें पुलिस ने जांच के बाद अफवाह करार दिया था।
















































































Leave Your Message