गुर्जर महोत्सव 2023 का सूरजकुंड, फरीदाबाद में हुआ आगाज़।
23 दिसम्बर से शुरु हो रहे गुर्जर महोत्सव 2023 को सफल बनाने के लिए, गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट ने फरीदाबाद के सूरजकुंड में 23 दिसंबर से शुरू होने वाले गुर्जर महोत्सव के लिए भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के दौरान गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे।
23 से 25 दिसम्बर तक चलने वाले तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव के रंग में रंगने के लिए सूरजकुंड मेला परिसर तैयार हो चुका है। गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट की तरफ से रविवार को महोत्सव के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन दिवाकर बिधूड़ी ने कहा कि गुर्जर महोत्सव एक ऐसा समारोह है, जो गुर्जर समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है और लोगों को एक साथ आने का मंच प्रदान करता है।
एड.दिवाकर बिधूड़ी (अध्यक्ष, गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट)
महोत्सव के दौरान, विभिन्न प्रकार के खेल और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और खेलों में रुचि बढ़ाने का मौका मिलेगा। डॉ. विनोद कुमार बिधूड़ी ने कहा कि यह गुर्जर समुदाय के लिए एक अद्वितीय मौका है जो उन्हें एक दूसरे के साथ जोड़ता है। उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान के प्रति गर्व महसूस करने का अवसर प्रदान करता है।
डॉ. विनोद कुमार बिधूड़ी
वही गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट दिवाकर बिधूड़ी में स्थानीय प्रसासन और पुलिस पर कार्यक्रम में सुरक्षा व्यबस्था और प्रसासनिक सहयोग न करने का गम्भीर आरोप भी लगाया है।
एड.दिवाकर बिधूड़ी (अध्यक्ष, गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट)
गुर्जर समाज की विशिष्ट परंपराएं, इतिहास रचे जाने वाले, इस कार्यक्रम में अपने परिवार,रिश्तेदार और मित्रों को साथ लाकर आनन्द उठाएं और आयोजन की भव्यता को आत्मसात कर एक अविस्मरणीय अनुभव के साक्षी बनें।
















































































Leave Your Message