अल्लू अर्जुन ने रिहाई के बाद भगदड़ पर दी प्रतिक्रिया, परिवार से मिलते हुए होए भावुक।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 14 दिसंबर, 2024 को सुबह 7 बजे हैदराबाद की जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी और बच्चों से मुलाकात की और फिर महिला की मौत के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी। रिहा होने के बाद उनका पहला बयान मीडिया में आया, जिसमें उन्होंने कानून का सम्मान करने की बात की और संध्या थिएटर में हुए भगदड़ पर दुख व्यक्त किया। अल्लू अर्जुन ने कहा कि वह एक कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और मामले में पुलिस अधिकारियों के साथ पूरी तरह सहयोग करेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों के समर्थन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना एक अनजाने में हुई दुर्घटना थी। उन्होंने सिनेमाघर में हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए महिला के परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
अल्लू अर्जुन अपनी रिहाई के बाद अपने परिवार से मिलते हुए दिखाई दिए। पीटीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी उन्हें गले लगाकर भावुक होती नजर आईं। वहीं, अभिनेता ने अपने बेटे अयान और बेटी अरहा को गोद में उठाकर गले लगाया। इसके बाद, उन्होंने अपनी मां और अन्य परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। वीडियो में उन्हें घर में प्रवेश करने से पहले एक बुजुर्ग महिला के पैर भी छूते हुए दिखाया गया, जो पारिवारिक सम्मान और आशीर्वाद का प्रतीक था।
















































































Leave Your Message