बालों की समस्याओं से बचने के लिए जरूरी विटामिन्स और न्यूट्रिशन टिप्स। 

हेयर फॉल यानी की बाल झड़ने की समस्या आज के समय की एक सबसे कॉमन प्रॉब्लम है। मेल ओर फीमेल दोनों ही इस समस्या से बेहद परेशान हैं। सभी इस समस्या में तमाम तरह के ऑयल, शैंपू, हेयर सिरम, हेयर मास्क, यहां तक की कई सारे स्कैल्प ट्रीटमेंट भी लेते हैं, परंतु असल में इसका कोई खास फायदा नजर नहीं आता। यदि आप अपने हेयर फॉल का परमानेंट सॉल्यूशन चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपनी बॉडी को इंटरनली चेक करें। न्यूट्रिशन डिफिशिएंसी, खासकर विटामिन की कमी, बालों का झड़ना (हेयर फॉल) का मुख्य कारण हो सकती है। अगर आप सही मात्रा में विटामिन्स लेते हैं, तो यह समस्या खुद ब खुद कम हो सकती है। हेल्थ टोटल की फाउंडर और न्यूट्रीशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने कुछ महत्वपूर्ण विटामिन्स के बारे में बताया है, जो बालों की सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन विटामिन्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

बालों की 5 समस्याओं के कारण और न्यूट्रिशन के टिप्स,

1बालों का झड़ना:
अधिक तनाव, हार्मोनल बदलाव, और विटामिन की कमी जैसे- विटामिन B12, आयरन, और जिंक के कारण बालों का झड़ना हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आयरन, विटामिन D, और बी विटामिन्स की भरपूर खुराक लें।

2 सफेद बालों का जल्दी आना:
बालों का समय से पहले सफेद होना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अत्यधिक तनाव, पोषक तत्वों की कमी, और अनुवांशिक कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। विटामिन B12, आयरन, और कॉपर की कमी से सफेद बालों की समस्या हो सकती है।

3 सूखे और रुखे बाल:
बालों में नमी की कमी से बाल सूखे और रुखे हो जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी ऐसिड, विटामिन E, और विटामिन A बालों को कोमल और नमीदार रखने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

4 बालों का पतला होना:
बालों का पतला होना एक आम समस्या है, जो आमतौर पर प्रोटीन, आयरन, और जिंक की कमी के कारण होती है। बालों की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त प्रोटीन और जिंक का सेवन करें।

5 बालों का झड़ना और टूटना:
अगर बाल बार-बार टूट रहे हैं, तो यह विटामिन D और जिंक की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, बालों के टूटने को रोकने के लिए आंवला, एलोवेरा, और ऑलिव ऑइल जैसे प्राकृतिक उपायों का भी इस्तेमाल करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स